भदोही: कौडर में पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने दी एसडीएम पद पर चयनित पवन कुमार को बधाई,कहा पवन ने किया क्षेत्र का नाम रौशन
कौडर गांव के रहने वाले पवन कुमार यादव का चयन एसडीएम पद पर हुआ है । जनपद में पहुंचने के बाद लगातार उनको बधाई देने वालों का ताता लगा है इसी कड़ी में पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी भी उनसे मिलने पहुंचे और उनको बधाई दी । रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि पवन कुमार ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।