मथुरा: नगर पंचायत पर व्यापारियों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप दुकानों के बाहर रखे तख्तों को ट्रैक्टर से तोड़ा वीडियो वायरल
सौंख के व्यापारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। व्यापारियों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन भेदभाव कर चुनिंदा छोटे दुकानदारों का उत्पीड़न कर रहा है बताया जा रहा है कि नगर पंचायत के कर्मचारियों ने बाजार में दुकानों के बाहर रखे तख्तों को ट्रैक्टर से टक्कर मारकर तोड़ डाला। इतना ही नहीं, गुंडागर्दी के अंदाज में उन टूटे हुए तख्तों को ट्रैक्टर में भरकर ले गए