मंदसौर: बढ़े बिजली बिलों की जांच शुरू, कोठारी कॉलोनी में लगाए गए चेक मीटर
मंदसौर की कोठारी कॉलोनी में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों की शिकायत पर विद्युत विभाग ने जांच शुरू कर दी है,विभागीय कर्मचारियों ने स्मार्ट मीटरों के साथ चेक मीटर लगाए,उपभोक्ताओं का आरोप है कि पहले 500 से 1000 रुपये आने वाले बिल अब 5 से 10 हजार रुपये तक पहुंच रहे हैं, 24 घंटे तक दोनों मीटरों की रीडिंग का मिलान कर जांच की जाएगी,