फुलवरिया: गपही में सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मातम, अंतिम संस्कार में शामिल हुए कई लोग
फुलवरिया क्षेत्र के गपही गांव के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों को ढाढस बधाने और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कई जनप्रतिनिधि पहुंचे हुए थे। गुरुवार की दोपहर 3 बजे मिले जानकारी के अनुसार गपही निवासी भीम राय बीते बुधवार की शाम बाइक से सवनहीं जगदीश रेलवे ढाला होकर अपने घर आ रहे थे।