सिकराय: भांडारेज में ATM लूट का प्रयास, सीसीटीवी पर स्प्रे कर एटीएम मशीन खोलने का प्रयास किया, रुपए नहीं निकाल पाए तो भागे
बदमाशों ने एक प्राइवेट कंपनी के एटीएम में लूट का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटनाक्रम शुक्रवार शनिवार देर रात सदर थाना क्षेत्र के भांडारेज कस्बे का है, जहां नकाबपोश बदमाशों ने एटीएम को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस ने पहुंच घटनास्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। सदर थाना इंचार्ज मुकेश कुमार ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी दी।