अनूपपुर: सिंहस्थ-2028 के लिए पुलिस बल तैयार, प्रशिक्षण बैच का समापन
पुलिस लाइन अनूपपुर में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत आयोजित विशेष प्रशिक्षण के तीसरे बैच का समापन हुआ। 29 पुलिस, एसएएफ एवं होमगार्ड कर्मियों को भीड़ प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, सीपीआर व सुरक्षा व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया गया। समापन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने प्रशिक्षुओं को सफल आयोजन हेतु प्रेरित किया।