बरियातु: बारियातू प्रखंड क्षेत्र में प्रकृति पर्व करमा धूमधाम के साथ हुआ सम्पन्न,बहनों ने भाइयों की लंबी आयु का किया कामना
बारियातू प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकृति पर्व करमा पूरे धूमधाम के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया l करम पर्व को लेकर बहनों ने अपनी भाइयों की लंबी आयु की कामना के साथ-साथ क्षेत्र में सुख शांति बनी रहे की मनोकामना को लेकर देर रात पूजा अर्चना किया l आज रविवार को करम डाली का विसर्जन नदी तालाब और सरोवर में गीत गाते हुए विसर्जन किया गया l