बकेवर थाना क्षेत्र स्थित टीवीएस एजेंसी के सामने NH-19 पर धान की बोरियों से लदा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सर्विस मार्ग पर पलट गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक और किसान दोनों सुरक्षित बच गए।किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान की बोरियां लादकर इटावा मंडी जा रहा था। हाईवे पर चढ़ते ही ट्रैक्टर संतुलन खो बैठा और पलटकर एक ओर जा गिरा। हादसे में ट्रॉली उलट गयी।