छतरपुर थाना क्षेत्र के चराई पंचायत अंतर्गत बरडीहा क्रेशर के पीछे शनिवार दोपहर 2 बजे एक युवक की डेड बॉडी बरामद हुई। युवक की पहचान बरडीहा गांव निवासी सकेन्द्र राम 32 वर्ष पिता शिव सिंह के रूप में हुई है। सकेन्द्र रात से गायब था। दोपहर में उसे खेत में मृत पाया गया।