अरवल: अरवल पुलिस के द्वारा अपहृता किशोरी सकुशल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Arwal, Arwal | Jun 19, 2026 अरवल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता किशोरी को सकुशल बरामद कर मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 12 जून 2026 को पीड़िता की मां ने थाना में लिखित आवेदन देकर बताया था कि उनकी पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर घर से लेकर चला गया है। आवेदन के आधार पर अरवल थाना कांड संख्या 239/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।