बड़वारा: बड़वारा में रेत माफिया के हौसले बुलंद, छोटी महानदी का सीना छलनी, विधायक पर संरक्षण और पुलिस पर मदद का आरोप
कटनी। जिला प्रशासन भले ही अवैध उत्खनन पर जीरो टॉलरेंस की बात कहे, लेकिन बड़वारा तहसील क्षेत्र में हकीकत इसके उलट है। यहाँ रेत माफिया न केवल बेखौफ होकर कुदरत का दोहन कर रहे हैं, बल्कि उन्हें कथित तौर पर सत्ता और प्रशासन का अभयदान भी प्राप्त है। ताजा मामला बड़वारा थाना क्षेत्र के बसाड़ी ग्राम से गुजरने वाली छोटी महानदी की मोहरा खदान का है