उज्जैन शहर: उन्हेल रोड पर सारीबारी के पास कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी, युवक की मौत
विवाह समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे युवक को उन्हेल रोड स्थित सारीबारी के समीप कार ने रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। भैरवगढ़ पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरुवार सुबह 10 बजे पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया