करौं: नवरात्र की नवमी पर करौं व पथरोल के मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
Karon, Deoghar | Oct 1, 2025 शारदीय नवरात्र की दुर्गा नवमी पर बुधवार को करौं व पथरोल क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहा। भक्तों ने नौ दिन के उपवास का उद्यापन किया और घर-घर में कन्या पूजन का विशेष महत्व रहा। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सजकर माँ दुर्गा की आराधना की। मंदिरों में स्वादिष्ट पकवानों का भोग लगाया गया।प्रशासन सतर्कता रही।