पलिया: ज्येष्ठ के छठे मंगल पर पलिया में भंडारे का आयोजन, जगह-जगह शर्बत प्याऊ, श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया
लखीमपुर-खीरी में ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगल पर पलिया नगर में श्रद्धा और सेवा का संगम देखने को मिला। हनुमान भक्तों ने विभिन्न स्थानों पर भंडारे और मीठे शर्बत प्याऊ का आयोजन किया, जिसमें राहगीरों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। वही दिन भर नगर का वातावरण धार्मिक आस्था से ओत प्रोत रहा।