विदिशा नगर: पीएम आवास की भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने लगाई गुहार
विदिशा तहसील के ग्राम मदनखेड़ी के बड़ी संख्या में ग्रामीण मंगलवार दोपहर 1 बजे जनसुनवाई में पहुंचे और पीएम आवास योजना के लिए आरक्षित सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने सरकारी जमीन पर तार फेंसिंग कर कब्जा कर लिया है। मंदिर की आड़ में किए गए इस कब्जे से ग्रामीणों को कचरा डालने और मवेशी बांधने तक की जगह नहीं बची है।