सजेती थाने की पुलिस ने चाचा के साथ मारपीट कर रहे युवक अंकित विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने शनिवार शाम 7:00 बजे बताया उप निरीक्षक राजेंद्र वर्मा को सूचना मिली थी कि एक युवक अपने चाचा के साथ मारपीट कर रहा है जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो अंकित विश्वकर्मा नामक युवक द्वारा अपने चाचा के साथ मारपीट की जा रही थी गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की