मुज़फ्फरनगर: किराएदार और मकान मालकिन के बीच 'ब्लैक पेपर' रेस्टोरेंट को लेकर हंगामा, किराएदार को बाहर निकालने पर भिड़ंत
मुजफ्फरनगर की गांधी कॉलोनी में रेस्टोरेंट को लेकर किराएदार और मकान मालकिन के बीच विवाद बढ़ गया। तय समय सीमा पूरी होने पर मकान मालकिन ने परिजनों संग पहुंचकर दुकान पर ताला जड़ दिया और किराएदार को बाहर निकाल दिया। मौके पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया। मकान मालकिन ने जान को खतरा बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।