इटावा: सिविल लाइन इलाके से पुलिस ने बर्खास्त सिपाही को चोरी की दो बाइक सहित गिरफ्तार किया, पुलिस मेडिकल करा जांच में जुटी है
Etawah, Etawah | Aug 23, 2024 सिविल लाइन इलाके से पुलिस ने थाने से बाइक चोरी करके ले जा रहे बर्खास्त सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में बताया गया कि चौबिया इलाके के गौरादयालपुर के रहने वाले बर्खास्त सिपाही संतोष बाबू जो कि थाना सिविल लाइन परिसर से बाइक चोरी करके ले जा रहे थे तभी पीआरडी के जवान की मुस्तैदी के चलते गिरफ्तार किया, अभियुक्त के पास से चोरी की दो बाइक बरामद की है।