इटावा: जनपद में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के परीक्षा केंद्रों का DM व SSP ने किया निरीक्षण
Etawah, Etawah | Aug 23, 2024 आज जनपद में कड़ी सुरक्षा में CCTV कैमरे की निगरानी में चल रही पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा केंद्रों पर पहुँचे DM अवनीश कुमार राय व SSP संजय कुमार वर्मा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डियूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा को संपन्न करवाने हेतु निर्देशित किया।