तोशाम: महान गौ भक्त हरफूल जाट जुलानी वाला के बलिदान दिवस पर गांव खावा में कार्यक्रम आयोजित
Tosham, Bhiwani | Jul 27, 2025 ग्राम स्वराज किसान मोर्चा एवं गौ किसान समृद्धि ट्रस्ट द्वारा रविवार को जिला के गांव खावा स्थित हरफूल जाट जुलानी वाला गौशाला में महान गौभक्त हरफूल जाट जुलानी वाला का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र तालु और गौ किसान समृद्धि ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गोदारा ने की।