चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दंदासाई में मासंत पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित पारंपरिक छऊ नृत्य कार्यक्रम का सोमवार को भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव उपस्थित हुए और कार्यक्रम में शामिल कलाकारों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।