आठनेर: आठनेर में किसानों का प्रदर्शन, मक्का फसल को MSP पर खरीदने की मांग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Athner, Betul | Oct 30, 2025 किसानों ने सोयाबीन और मक्का खरिदी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जताई आक्रोशित किसानों ने बताया कि खेतों में हुई ख़राब सोयाबीन का आज तक सरकार द्वारा किसानों को कोई राहत राशि नहीं दी गई। किसानों ने कहा कि वर्तमान में कौड़ियों के दाम बीक रही मक्का के दामों से खर्च तक नहीं निकल पा रहा है। इसी को लेकर नगर के मुख्य बस स्टैंड पर एकत्रित किसानों ने रैली निकाली।