अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम आलमखेड़ा में घरेलू नाली में चार माह का मानव भ्रूण मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आलमखेड़ा गांव में शनिवार सुबह ग्रामीणों की नजर गांव के ही शिवकुमार के घर के बाहर उनकी घरेलू नाली पर पड़ी तो देखा कि नाली में करीब चार माह का मानव भ्रूण पड़ा है।