सहारनपुर: दारुल उलूम देवबंद में मल्टीमीडिया मोबाइल पर पूर्ण पाबंदी, उल्लंघन पर नाम कटने तक कार्रवाई - देवबंदी उलेमा
दारुल उलूम देवबंद ने छात्रों के लिए मल्टीमीडिया मोबाइल फोनों पर सख्ती बरतते हुए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। उल्लंघन करने वाले छात्रों का नाम कटने तक कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है। देवबंदी उलेमा कारी इसहाक गोरा ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि पिछले वर्ष भी यही निर्देश जारी किया गया था।