विदिशा नगर: बंटीनगर मे नामदेव समाज धर्मशाला मे असामाजिक तत्वो ने चोरी कर की तोड़फोड़,संत नामदेव की तस्वीर भी तोडी,TI को दिया ज्ञापन
गुरुवार दोपहर 1 बजे नामदेव समाज के सदस्यों पदाधिकारी ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर टी राजपाल सिंह जादौन को लिखित ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने बंटीनगर वार्ड नंबर 33 में स्थित नामदेव समाज धर्मशाला और मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने, दरवाजा को तोड़ने और यहां तक की संत नामदेव जी की तस्वीरों को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।