मैहर: मैहर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 से अधिक स्थानों पर पुलिस की दबिश।
मैहर में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर के 10 से अधिक स्थानों पर एक साथ दबिश दी। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, धार्मिक नगरी मैहर में शराब बिक्री पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पूर्ण प्रतिबंध के बाद भी धार्मिक नगरी मैहर के वार्डो मे हो रही शराब कि अवैध बिक्री।