बिधूना: बेला बस्ती निवासी सीआरपीएफ जवान का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया, बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित
बेला। थाना क्षेत्र के गांव बेला बस्ती निवासी सीआरपीएफ जवान शैलेंद्र कुमार का रविवार रात तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।शैलेंद्र कुमार मणिपुर में सेवाएं दे रहे थे। वह 30 अप्रैल को छुट्टी लेकर अपने गांव बेला बस्ती आए थे। रविवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।