बांसवाड़ा: कुपडा गांव में जिला कलेक्टर का जनजातीय छात्रावासों पर औचक निरीक्षण,सुविधाएं बेहतर रखने के निर्देश
बांसवाड़ा। जिला कलेक्टर डॉक्टर इंद्रजीत यादव ने सोमवार को कुपड़ा स्थित जनजातीय कल्याण आश्रम छात्रावासों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावासों में भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, शौचालय और सुरक्षा सहित विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं में रसोईघर भंडार कक्ष और भोजनालय का निरीक्षण किया।