हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया, 117 पव्वे शराब बरामद
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी बुद्धि सिंह के कब्जे से देसी शराब के 61 और सागर उर्फ खोपड़ी के कब्जे से अंग्रेजी शराब के 56 पव्वे बरामद हुए। दोनों आरोपी अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।