हरिद्वार: नहीं थम रही सड़क दुर्घटनाएं, शहर के सबसे व्यस्त चंद्राचार्य चौक पर पलटा ई-रिक्शा, महिलाएं घायल
PWD की लापरवाही के चलते शहर की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। मानसून सीजन के दौरान इन गड्ढों में फंसकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। मंगलवार रात शहर के व्यस्त चंद्राचार्य चौक के पास एक ई रिक्शा पलट गई। ई रिक्शा में बैठी सवारी जहां चोटिल हो गईं, वहीं एक महिला घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने ई रिक्शा सीधा कर सवारियों को निकाला।