जगाधरी: चुहड़पुर के पास पिकअप चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी, घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
बुधवार को 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार गुलाब नगर का रहने वाला प्रदीप अपने काम से वापस लौट रहा था। चुहडपुर के पास एक पिकअप चालक ने उसको पीछे से टक्कर मार दी। जिससे घायल होने पर उसका यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुटी।