उधवा: उधवा प्रखंड स्थित एआईएमआईएम पार्टी कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
उधवा प्रखंड स्थित एआईएमआईएम पार्टी कार्यालय में रविवार की दोपहर करीब 1 बजे पार्टी की जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पाकुड़ विधानसभा के पूर्व विधायक सह एआईएमआईएम नेता जनाब अकील अख्तर एवं युवा नेता अफीफ अमसल शामिल हुए।