धौलपुर: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार
शहर के समीप शेरगढ़ किले पर हुई युवक की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। युवक की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर की गई। युवक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई। पुलिस की जांच में प्रेमी ने यह कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया हैं। एसपी विकास सांगवान ने बताया कि घटना सोमवार 29 दिसंबर की शाम की है। को