हाजीपुर: हाजीपुर के मंगुराही में टूटा बिजली का खंभा आसपास के गांव में बिजली आपूर्ति ठप
हाजीपुर के मांगुराही में अज्ञात वाहन के टक्कर से बिजली का खंभा शनिवार के सुबह लगभग 7:00 बजे टूट गया। जिससे मोहब्बतपुर, रामपुर नौशहन, सुल्तानपुर, मांगुराही में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मचारी ललन कुमार ने बताया कार्य प्रगति पर है जल्द बिजली आपूर्ति हो जाएगी।