ज्ञानपुर: विजय शाह के बयान पर कांग्रेस ने किया विरोध, गोपीगंज में पुतला दहन
13 मई को मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपीगंज (भदोही) के ऐतिहासिक बस अड्डे पर पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व जिला अध्यक्ष अब्दुल माबूद खान ने किया। उन्होंने मंत्री पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर बर्खास्त करने की मांग की।