ज्ञानपुर: जिलाधिकारी ने सरपतहा स्थित सौ बेड राजकीय अस्पताल का किया निरीक्षण, ड्यूटी पर देर से पहुंचे सीएमएस; मांगा गया स्पष्टीकरण
भदोही जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने बुधवार को सुबह लगभग दस बजे सरपतहा मुख्यालय स्थित सौ बेड राजकीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया इस दौरान अस्पताल के सीएमएस ड्यूटी पर देर से पहुंचे। इस पर जिलाधिकारी ने सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं अस्पताल में मौजूद चिकित्साधिकारी और स्वास्थ्यकर्मियों को ड्रेस कोड में ड्यूटी करने का निर्देश दिया।