ज्ञानपुर: ज्ञानपुर नगर के हरिहरगंज में नाला टूटा, सड़क पर बह रहा गन्दा पानी
भदोही जिले के ज्ञानपुर नगर के वार्ड संख्या 11 पुरानी बाजार के हरिहरगंज में नाला टूट जाने के कारण नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। गंदा पानी अधिक होने पर यह लोगों के घरों में भी जा सकता है। सड़क से गुजरने वाले लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से यह समस्या पैदा हुई है जिसपर ध्यान नहीं दिया गया।