डॉ. अंबेडकर नगर: राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में महू में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार 11 बजे महू के कोतवाली चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी करते हुए उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया गया। धरने में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस