आज़मनगर: आजमनगर: पिंढाल गांव के युवक की अहमदाबाद में छत से गिरने से मौत, पीड़ित परिजनों से मिले कांग्रेस नेता
आजमनगर थाना क्षेत्र के पिंढाल गांव के युवक की अहमदाबाद में काम करने के दौरान छत से गिरने से मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार को कांग्रेस नेता आफताब आलम एवं कंचन दास बुधवार को शाम सात बजे मृतक के घर पिंढाल गांव पहुंचकर इस घटना के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा देने का मांग किया ।