लखीमपुर खीरी जिले के पढ़ुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बोकारिया में किसान के खेत में खुलेआम अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने बताया कि खनन माफिया उसके मना करने के बावजूद दिन-रात खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी खनन कर रहे हैं। किसान द्वारा खनन माफिया के वाहन रोकने के बाद थाना पढ़ुआ, चौकी इंचार्ज और डायल 112 पर सूचना दी गई।