कटंगी: रामनवमी की धूम: शहर से गांवों तक मंदिरों में हो रही है पूजा-अर्चना
धर्म, सत्य और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले भगवान श्रीराम के जन्म का उत्सव रामनवमी का पर्व समूचे क्षेत्र में बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के राम और हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना का क्रम सुबह से ही अनवरत जारी है। नगर के बड़ा राम मंदिर में राम दरबार को खास तरीके से सुसज्जित किया गया है।