जशपुर: सिंगीबहार अटल चौक पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, हेलमेट ने बचाई दोनों युवकों की जान
जशपुर जिले के लवाकेरा–कुनकुरी मार्ग पर सिंगीबहार अटल चौक के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार