मांझी: हजरत जलाल शाह के उर्स पाक के मौके पर मजार पर चादरपोशी की गई, शाम को होगा भव्य जलसा
Manjhi, Saran | Jun 1, 2026 मांझी प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित हजरत जलाल शाह रहमतुल्ला अलैह के उर्स पाक के मौके पर सोमवार की सुबह करीब 9:00 बजे हकीकत और श्रद्धा के साथ उनके मजार पर चादरपोशी की गई। इस मौके पर दरगाह को आकर्षक तरीके से सजाया और संवारा गया था। चादरपोशी के पूर्व आयोजित कुरान खानी में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सलातो सलाम पर कर अमन चयन की दुआएं मांगी।