गोगरी: महेशखूंट–केशव चौक सड़क पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी, ई-रिक्शा व बाइक पानी में गिरी
खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत महेशखूंट–केशव चौक सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर जमा पानी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या काफी समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक न तो प्रशासन और न ही महेशखूंट पंचायत की ओर से स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए गए