बंशीधरनगर (नगर उंटारी): रमना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: NH-75 पर 1.85 किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.85 किलो अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी वाहन जांच अभियान के दौरान की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी 21 वर्षीय अंशु शुक्ला के रूप में हुई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को