अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं महाराष्ट्र राज्य की सह प्रभारी रेहाना रियाज चिश्ती के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को चूरू में सेवा और समर्पण का संदेश देने वाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा कांग्रेस की ओर से राजकीय भरतिया जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।