मंझनपुर: मुख्यमंत्री ने 2 लाख लाभार्थियों को भेजे ₹2000 करोड़, कौशांबी के 3092 परिवारों के खातों में पहुँची पहली किस्त
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत प्रदेश के 02 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹2000 करोड़ की अनुदान राशि सीधे हस्तांतरित की। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया है।