लूनकरनसर: 263 आरडी में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग, 2 बीघा फसल जलकर हुई राख
लूणकरणसरक्षेत्र के 263 आरडी नाथवाना में शुक्रवार को अचानक आग लगने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना भेराराम कूकना के खेत की बताई जा रही है, जहां आग ने करीब दो बीघा फसल को जला दिया।