विप्र फाउंडेशन जिला प्रतापगढ़ परिवार की ओर से स्थापना दिवस सप्ताह के अवसर पर आराध्य देव भगवान परशुराम की भव्य महाआरती का आयोजन ब्रह्म ज्योति वैदिक गुरुकुल, दीपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया गया। वैदिक गुरुकुल के बटुकों द्वारा सनातन परंपरा के अनुरूप वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती संपन्न हुई। कार्यक्रम में आचार्य शुभम शास्त्री के सान्निध्य में विधिवत महा