पन्ना: जालसाजी और आंख में दवा डालकर अंगूठा लगवाया: आदिवासी की जमीन हड़पने और जान से मारने की धमकी पर पुलिस से गुहार।
Panna, Panna | Jun 19, 2026 पन्ना जिले के बृजपुर से धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आदिवासी केशरी गोंड़ का आरोप है कि दबंगों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उनकी 2 हेक्टेयर पुस्तैनी जमीन जबरन अपने नाम करा ली। पीड़ित ने पुलिस और तहसीलदार को आवेदन देकर कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। अब आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।